Press "Enter" to skip to content

दिनारा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में साढे तीन सैकडा मरीज हुए लाभांवित

लोगो मे मोतियाबिंद,कालापानी,आंखों में पानी आना आदि मिले नेत्र विकार

*गहोई समाज सेवा समति दिनारा के व्यवस्थापन में हुआ आयोजित*

40 वर्ष की उम्र से आँखे जरूर चेक कराये –डॉ दानिश इकवाल

रानू पत्रकार दिनारा – सद्गुरु सेवा संघ आनंदपुर के तत्वाधान में एवं पूर्व विधायक शकुंतला खटीक के संरक्षण में वे गहोई सेवा समति दिनारा की जनपद सदस्य आरती जयजय वकील,गहोई महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावना रूसिया केके गुप्ता पत्रकार दिनारा,आलोक कसाव,राहुल नगरिया,नीलेश गुप्ता,शुभम कनकने,प्रभांशु भोले रूसिया सहित जन सेवको के आयोजन में बीते रोज गहोई धर्मशाला दिनारा पर विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ जिसमे आनंदपुर से आये अनुभवी डॉ दानिश इकवाल ने साढे तीन सैकडा से ऊपर लोगो का नेत्र परीक्षण किया और लोगो मे मोतियाबिंद,काला पानी,आंखों में पानी आना एवं इंफेक्शन होना आदि नेत्र विकारों का परीक्षण कर उपचार किया शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला आखिर में मोतियाबिंद के मरीजो के ऑपरेशन के लिए बस द्वारा आनंदपुर ले जाया गया जहाँ पर अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मरीजो का ऑपरेशन कर बस द्वारा यथा स्थान दिनारा निशुल्क छोड़ा जायेगा गहोई सेवा समति के द्वारा सभी मरीजो को चाय व भोजन पैकेट की व्यवस्था की गई थी आगामी नेत्र परीक्षण शिविर यथा स्थान गहोई धर्मशाला दिनारा पर गहोई सेवा समति के व्यवस्थापन में 1 फरबरी 19 में पुनःआयोजित होगा

दिनारा में 1 फरबरी 19 को लगेगा द्वितीय नेत्र परीक्षण शिविर

नेत्र विशेषज्ञ डॉ दानिश इकवाल ने बताया

आंखों में एलर्जी के लिए दिन में दो चार बार आंखों को ठंडे पानी से धोएं एवं धुँआ औऱ धूल से वचाव करे

लोग भ्रमित रहते है कि गर्मी के मौसम आँख नही बनवाना चाहिए  जबकि किसी भी मौसम में आँख वनबा से कोई फर्क नही पड़ता बस आँख बनबाने के बाद जो सावधानी बताई गई उसे जरूर पूरा करे

मोतियाबिंद पक गया हो तो तुरंत ऑपरेशन कराये कई लोग ऑपरेशन टालते रहते है इससे आँख में काला पानी बनने लग जाता है जो आँख को हानि पहुचाता है

40 साल की उम्र से समय समय पर आँख जरूर चेक कराये क्योकि आँख में कुछ बीमारियां का पता नही चलता औऱ बढ़ती जाती है जैसे नेत्र विकार काँच बिंदु का सामान्यता पता नही चलता पर चेक करने के बाद ही पता चलता है जो धीरे धीरे आँख को हानि पहुँचाता रहता है
डॉ ने बताया कि दूर की नजर कमजोर पाये जाने वाले लोगो की संख्या अधिक पाई जाती है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!