
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कमलागंज के पास सोजीराम का बाड़े पर हो रहे झगड़े को रोकना युवक को महंगा पड़ गया। जिसमें एक युवक ने उसकी मारपीट कर दी तथा गाड़ी फोड़ दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी वासुदेव राठौर पुत्र गंगाराम राठौर निवासी एसपी कोठी के पीछे हाथीखना शिवपुरी अपने साथी पप्पू परिहार, आशु दुबे के साथ ग्वालियर से वापस लौट रहा था तभी रास्ते में में विवाद हो रहा था उसे रोकने के लिए जब फरियादी आया तो सौरभसिंह चौहान उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। जब वासुदेव ने गाली का विरोध किया तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। और कार में भी तोड़फोड़ कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment