Press "Enter" to skip to content

स्वच्छ शिवपुरी स्वस्थ शिवपुरी मिशन की जोरदार शुरुआत

वरिष्ठ समाजसेवी श्री एम.एस.चौबे सर की अध्यक्षता एवं पूर्व इंस्पेक्टर आई0टी0बी0पी0 श्री शंभूदयाल शर्मा “बमरा” के मुख्य आतिथ्य में पुराने बस स्टैण्ड से हुआ मिशन का औपचारिक शुभारंभ ।

हर शनिवार-रविवार को व्यापक स्तर पर चलाया जायेगा अभियान

आम जनता, संस्थाओं एवं शासन की होगी भागीदारी

शिवपुरी। (6 जनवरी 2018) शिवपुरी शहर के नौजवानों ने नए साल में शिवपुरी शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिये “स्वच्छ शिवपुरी-स्वस्थ शिवपुरी” मिशन शुरू कर दिया है, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मधुसूदन चौबे की अध्यक्षता एवं आईटीबीपी के पूर्व इंस्पेक्टर श्री शंभू दयाल शर्मा “बमरा” के मुख्य आतिथ्य में शहर के पुराने बस स्टैण्ड परिसर से व्यापक जन भागीदारी वाले इस मिशन की शुरुआत हुई।

अभियान की शुरुआत में राष्ट्रगान किया गया, तत्पश्चात मिशन के संयोजक उमेश श्रीवास्तव, अजय गौतम “एडवोकेट” गोपाल व्यास “एडवोकेट” भारत गौतम, विकेश श्रीवास्तव एवं अन्य मिशन कार्यकर्ताओं ने अतिथिद्वय का शॉल श्रीफल देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर बोलते हुये श्री चौबे ने कहा हम सभी को मिलकर अपने शहर को स्वच्छ बनाने के मिशन में गंभीरता से जुटना है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस गंभीरता से स्वच्छता अभियान को केन्द्रीय विषय बना दिया है। शिवपुरी को स्वच्छ बनाकर हमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। मुख्य अतिथि शंभूदयाल शर्मा ने कहा कि इस अभियान को साकार और सफल बनाने के लिये समाज, शासन और नौजवानों को फौज की तरह प्रतिबद्ध, संगठित और अनुशासित होकर काम करना है। अभियान का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गौतम ने किया।    अभियान में नौजवानों के साथ ही  युवतियों और बालिकाओं ने प्रमुखता से भाग लिया।

अभियान की औपचारिक शुरुआत के पश्चात समस्त उपस्थित मिशन कार्यकर्ताओं एवं नगरपालिका प्रशासन के कर्मचारियों ने साफ-सफाई और कचरे को शहर से बाहर भेजने का कार्य किया। मिशन के संयोजक उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान हर शनिवार और रविवार को शहर के विभिन्न वार्डों मे़ क्रमबद्ध ढंग से चलाया जायेगा, जनभागीदारी और शासन का सहयोग सुनिश्चित किया जायेगा। समस्त शहरवासियों और संस्थाओं से जोरदार भागीदारी की अपेक्षा मिशन के कार्यकर्ताओं ने की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!