Press "Enter" to skip to content

क्लब फैट्री ऑनलाइन शॉपिंग से सामान पड़ा महंगा, खाते से 36 हजार उड़ाए

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कृष्णपुरम कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को ऑनलाइन सामान मंगाना महंगा पड़ गया। जहां सामान को वापस करने के बाद जब कस्टमयर केयर पर फोन किया तो खाता नंबर मांगा और थोड़े ही देर में खाते से 36 हजार रुपए निकल गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
गौरव गुप्ता पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी ने बताया कि उसने क्लब फैट्रीसे एकबच्चे का नेट मंगाया था लेकिन सामान पसंद नहीं आने के कारण वापस कर दिया और प्रार्थी ने कस्टूमर केयर नं. 8228294194 एवं 9219666255 से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि आपना बैंक एकाउंट नंबर दीजिए। इसमें मैंने अपना एकाउंट नं. 217701136969 जो कि यूको बैंक शाखा शिवपुरी का है दे दिया। लेकिन रुपए वापस नहीं आए बल्कि खाते से 36 हजार रुपए निकल गए। मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!