
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत परोदिया पेट्रोल पंप के पास एबी रोड ग्राम सुमेला पर एक ट्रेक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक सवार युवकों में टक्कर मार दी। प्रताप जाटव व खेरू जाटवनिवासी सुमेला ने बताया कि रविवार को सुबह वह किसी काम से बाइक से जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रेक्टर के चालक गुरूभाजसिंह सिख निवासी करई थाना सुभाषपुरा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया तथा उपचार के बाद वह थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।






Be First to Comment