शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत रेडी चौराहा व चमरौआ के बीच एक

टाटा 407 लोडिंग वाहन पलट गया। वाहन पलटने में उसमें बैठे करीब 9 लोग चोटिल हो गए। मामले में पुलिस ने घायलों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
घायल मुरारी पुत्र सक्खा आदिवासी निवासी बामोरखुर्द थाना खनियांधाना ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए लोडिंग वाहन टाटा 407 में बैठकर शनिवार की शाम जा रहे थे। वाहन चालक द्वारा वाहन को तेजी से चलाया जा रहा था जिस पर रेडी चौराहा व चमरौआ के बीच अनियंित्रत होकर वाहन पलट गया जिसमें उसमें बैठे बैजनाथ, गोविंद, शिवकुमार, गुलाब, जगभान, जयकुमार, कल्लु, कैलाश घाायल हो गए।




