शिवपुरी। ऑनलाईन दवा बिक्री को लेकर मप्र कैमिस्ट एण्ड ड्रग्स एसोसिएशन द्वारा लंबे समय से विरोध जताया जा रहा है बावजूद इसके ऑनलाईन बिक्री आज भी जारी है। इसी क्रम में इस बार नए रूप में विरोध प्रदर्शन को लेकर संपूर्ण मप्र में तैयारी की गई है। जिला कैमिस्ट एण्ड ड्रग एसोसिएशन के सचिव डॉ. सीपीगोयल ने बताया कि इस बार ऑनलाईन दवा बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर मप्र कैमिस्ट एण्ड ड्रग एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे हल्ला बोल के तहत प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सभी मेडीकल दवा विक्रेताओं से इस हल्ला बोल ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील जिला कैमिस्ट एसोसिएशन द्वारा की गई। डॉ. सीपी गोयल के अनुसार हल्ला बोल अभियान के तहत सभी फार्मेसी एवं कैमिस्टों के जिला स्तर के संगठन, प्रदेश के सभी 52 जिलों में जिलाधीश एवं खाद्य व औषधि प्रशासन को एक ज्ञापन पर प्रस्तुत कर ऑनलाईन फार्मेसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगें जो कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जोखिम है। यह आंदोलन सभी फार्मेसी एवं कैमिस्टों के द्वारा जिला स्तरीय संस्थाओं के द्वारा किया जाएगा।
मप्र कैमिस्ट एण्ड ड्रग्स एसोसिएशन द्वारा ऑनलाईन दवा बिक्री के विरोध में हल्ला बोल ज्ञापन 8 को
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आकाशीय बिजली से मृत दो बालकों के परिजनों को 24 घंटे में 4-4 लाख रुपये की सहायता / Shivpuri News
- जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में महिला गार्ड और परिजनों के बीच विवाद, जांच शुरू / Shivpuri News
- नरवर दुर्ग से चोरी हुई ऐतिहासिक तोप की शीघ्र बरामदगी की मांग, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- सरकारी योजनाओं का झांसा देकर आदिवासी परिवारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- मेडिकल कॉलेज के पीछे शासकीय भूमि पर अवैध खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त / Shivpuri News





Be First to Comment