Press "Enter" to skip to content

मां राजेश्वरी समिति का उदर-लिबर एवं पित्त रोग चिकित्सा शिविर आयोजित

झांसी के डॉक्टर शरद चन्द्रा द्वारा 271 मरीजों का उपचार
शिवपुरी। जनकल्याणकारी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में पूर्ण समर्पित भावना के साथ विगत अनेक वर्षों से सक्रिय मां राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति द्वारा 6 जनवरी को अपने 61वां शिविर नि:शुल्क उदर, लिबर एवं पित्त रोग चिकित्सा शिविर के रूप में आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एएल शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में सिविज सर्जन डॉ. पीके खरे तथा रोगियों की चिकित्सा हेतु झांसी से पधारे डॉक्टर शरद चंद्रा ने मंचासीन होकर मां राज राजेश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया।
शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने इस प्रकार के जन कल्याणकारी सेवा कार्यों को ईश्वर की आराधना का एक स्वरूप बताया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. पीके खरे ने इस प्रकार के शिविरों को पीड़ित मानवता की सेवा में एक परोपकार का कार्य निरूपित किया तथा समिति के इस प्रकार के सेवा कार्यों के सफल आयोजन हेतु समिति की भूरि-भूरि प्रशंसा की शिविर में झांसी के डॉक्टर शरद चन्द्रा ने अपनी टीम के साथ 271 मरीजों की जांच कर उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान किया इस शिविर में हैपेटाईटिस बी. एवं सी. के मरीजों की भी नि:शुल्क जांच की गई। 
समिति सचिव गोविंदसिंह सेंगर ने शिविर का संचालन करते हुए समिति के विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी में बताया कि समिति अभी तक कुल 60 चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर चुकी है जिनमें 14 नेत्र चिकित्सा शिविर, 19 नाक, कान,गला चिकित्सा शिविर 10 चर्म, गुप्त एवं कुष्ठ रोग चिकित्सा शिविर, 3 गुर्दारोग चिकित्सा शिविर 3 न्यूरोलॉजी चिकित्सा सिविर, 6 उदर, लिबर एवं पित्त रोग चिकित्सा शिविर मानसिक रोग चिकित्सा सिविर, 1 कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर, 1 बैहरापन की जांच एवं हियरिंग एड परामर्श शिविर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 2 विभिन्न रोग चिकित्सा शिविर प्रमुख है। इन शिविरों में कुल 28711 रोगी विभिन्न रोगों में चिकित्सालय प्राप्त कर चुके हैं तथा 845 रोगियों ने नेत्र ज्योति प्राप्त की है। कार्यक्रम के अंत में समिति के संरक्षक डॉ. मैथिलीशरण मिश्र ने शिविर में सहयोग हेतु रामशरण अग्रवाल, डॉ. मैथिलीशरण मिश्र, कृष्णदेव गुप्ता, मुन्ना बाबू गोयल, आलोक गोयल, रमन अग्रवाल, हरिओम गर्ग, धर्मेन्द्र जैन, सुशील गोयल, बृजेश जैन, कपिल सहगल, देवेन्द्र मित्तल, देवकीवंदन शर्मा, धनीराम सैन, लक्ष्मण वर्मा, गोपालदास बंसल, विष्णु बंसल, अनवेश सोनी, पत्रकार बंधु, नगरपालिका स्टाफ उपस्थित अतिथियों तथा भारी संख्या में उपस्थित उदर, लिबर एवं पित्त रोगों के रोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!