सफाई व्यवस्था को लेकर प्रांगण प्रभारी को लगाई फटकार
पिछोर। कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण सहकारी संस्थाओें द्वारा संचालित खरीदी केंद्रों एवं किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार पिछोर ने निरीक्षण किया। तहसीलदार प्रतिज्ञा शर्मा ने सेवा सहकारी संस्थाओं पर की गई खरीदी की जानकारी ली, दस्तावेजों को मिलान किया साथ ही मौके पर उपस्थित किसानों समस्याओं को सुना। उपस्थित व्यापारियों एवं किसानों ने मंडी प्रांगण में गंदगी एवं मंडी में जानवरों द्वारा किये जा रहे नुकसान की शिकायत की जिस पर तहसीलदार ने मंडी प्रांगण प्रभारी प्रकाशसिंह यादव को फटकार लगाई और शीघ्र की मंडी में साफ-सफाई कराने तथा जानवरों से किसान तथा व्यापारियों के सामान को सुरक्षित करने के निर्देश दिए।
मंडी प्रांगण में पसरी गंदगी को लेकर व्यापारियों में नाराजगी
कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण पिछोर में पंजीकृत व्यापारी कपिल ट्रेडर्स सहित अनेकों व्यापारियों तथा किसानों अरविंद कुमार, हरभजन गूगरी ने मंडी प्रांगण में परसी गंदगी से परेशान होकर पूर्व में कई बार शिकायत कर चुके है और मौके पर उपस्थित तहसीलदार के समक्ष भी यही शिकायत रखी, जिस पर मंडी प्रांगण प्रभारी को फटकार लगाते हुए शीघ्र सफाई करने के निर्देश दिए।
इनका कहना है –
मंडी प्रांगण में जाकर आज खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों तथा व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण संबंधी निर्देशितत किया गया।
प्रतिज्ञा शर्मा, तहसीलदार पिछोर






Be First to Comment