Press "Enter" to skip to content

सर्व ब्राह्मंण महासभा किया गरीबों बस्तियों में जाकर किया वस्त्रदान

शिवपुरी। सर्व ब्राह्मंण महासभा के नगर मंडल द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष मिश्रा के नेतृत्व में इस कड़ाके की ठंड में गरीब बस्तियों में गर्म कपड़े एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।
तहसील शिवपुरी के ग्राम कांकर के आदिवासी मजरा रूदियापुरा में विप्र बंधुओं द्वारा जाकर ग्रामीण आदिवासियों को कपड़े वितरण किए गए और उन आदिवासी बस्तियों में एक घर एक कंबल के मान से कंबल का वितरण किया गया जिससे कि आदिवासी बच्चों एवं उनके परिवारों में काफी खुशी का माहौल था।
इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों के खेलने के लिए कुछ खिलौने का भी वितरण किया गया जिससे छोटे बच्चों में काफी उत्साह एवं खुशी देखते ही बनती थी। बच्चों में खुशी देख कर सारे विप्र बंधुओं ने प्रण किया कि वे इसी प्रकार के सामाजिक काम भविष्य में करते रहेंगे। इस अवसर पर सुभाष मिश्रा, हरवंश त्रिवेदी, उमेश शर्मा, भानु दुबे, मनोज भार्गव, हिमांशु शर्मा, दीवान शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ धर्मेंद्र दीक्षित, सोनू शर्मा, अरविंद भार्गव, रामेन्द्र शर्मा तथा कपिल शर्मा इत्यादि की सक्रिय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!