स्कूल बसों से हो रहे हादसों को लेकर पालक संघ कल देगा ज्ञापन

शिवपुरी। निजी स्कूलों की मनमानी के चलते जिले में स्कूल बसों से हो रहे हादसों से 3 जनवरी को ईस्टर्न हाइट स्कूल बस से हुई छात्रा की मौत पर स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए तथा सुप्रीम कोर्ट एवं सीबीएसई बोर्ड के छात्रों की सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन कराने के लिए पालक संघ आज मंगलवार को 11:30 बजे कलेक्टर को आवेदन देकर निजी स्कूल संचालक ईस्टर्न हाइट पर एफआईआर दर्ज कराने ज्ञापन देगा।