शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खड़ीचा में खेत पर काम कर रही एक किशोरी के साथ गांव के ही तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। जब किशाोरी ने विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर किशोरी की मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम खड़ीचा की रहने वाली 16 वर्षीय किशाेरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार को सुबह वह अपने खेत पर थी तभी गांव के रहने वाले रविन्द्र रावत, वीरेंद्र रावत, धर्मेन्द्र रावत आए और छेड़छाड़ करने लगे। जब विरोध किया तो सभी ने मारपीट कर दी और कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देंगे और वहां से भाग गए। किशाेरी अपने घर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी इसके बाद वह थाने गई और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment