Press "Enter" to skip to content

बेटी की शादी के लिए लड़का देखने गई महिला पर गिरा छज्जा

शिवपुरी। पोहरी के रहनेवाली रचना बाई पत्नी इंद्रजीत मांझी बेटी को लड़का देखने श्योपुर के बड़ौदा गई थी। अपने दामाद को देखने के बाद सगाई पक्की होने के बाद महिला वहां से निकली तो अचानक घर का छज्जा महिला के उपर गिर गया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए कोटा रैफर कर दिया है। 
पोहरी निवासी रचना बाई पत्नी इंद्रजीत मांझी बेटी की सगाई-संबंध की बात करने और रिश्तापक्का करने के लिए बड़ौदा के वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाली शांति बाई के घर आई थी। लड़का और घर देखने के बाद रिश्ता भी पक्का हो गया। जैसे ही रचना बाई रिश्ता पक्का कर जाने लगी तभी अचानक घर का छज्जा ढह गया जो सीधे रचना बाई के सिर पर आकर गिरा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!