EASTERN HEIGHTS SCHOOL प्रबंधन पर हो एफआईआर सौपा ज्ञापन

शिवपुरी।जैसा कि बिदित कुछ दिनों पहले बालिका की मौत ईस्टर्न हाइट स्कूल की बस से हादसे में हो गयी थी। जिस मामले में पुलिस ने मामला संज्ञाम में भी लिया था।

घटना के बाद यातायात टीम ने अगले दिन पांच बस एवं 7 स्कूली ऑटो को जप्त कर उन पर कार्यवाही की। उसके 2 दिन बाद 2 स्कूल बस पर फिर से कार्यवाही की।

इसी संबंध मे आज पुलिस अधीक्षक को पालक संघ ने ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में उल्लेख है कि 3 जनबरी 2019 को ईस्टर्न हाइट स्कूल बस द्वारा तेजी एवं लापरवाही से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रही बच्ची को कुचला एवं उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में पालक संघ ने आरटीओ एवं यातायात को जिम्मेदार ठहराया है