शिवपुरी।आपको यहाँ हम बता दे कि चंद पैसो के लालच में लोकल 50 किलोमीटर के दायरे में चलने बाले छोटे बाहन यहाँ इंसानो की जिंदगी से खेल रहे हैं। ओवरलोड सवारी की भी हद पार कर यहाँ बाहन के गेट एवं पीछे खड़े होकर सवारी को ऐसे लाद कर ले जाते है जैसे कोई सामान रस्सी से बांध दिया हो।
सवारी गाड़ी पर सामान भी रहता है लोड
सवारी गाड़ी में सवारियों को छोड़ यहाँ सामान भी ऊपर लाधकर ले जाया जाता है जिससे कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है
प्रशासन में इस बात की सुध लेने बल कोई भी नही है। गाड़ी चालक इस कारण ओर भी ज्यादा आजादी से अपना ब्यापार इंसानो की जिंदगी से खेल रहा है।
यहाँ यहाँ चलते है ओवरलोड सवारी बाहन
शिवपुरी से सतनबाड़ा एवं मोहना तक
शिवपुरी से करेरा तक
शिवपुरी से पोहरी बैराड़ तक
शिवपुरी से कोलारस बदरवास तक
इनका कहना हैं
जल्द से जल्द इन लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी जो भी मैजिक एवं आपे चालक अगर इस तरह सवारी लेकर पाया गया तो उस पर कार्यवाही की जाएगी
रणवीर सिंह यादव
यातायात प्रभारी शिवपुरी




