भारतीय किसान संघ शिवपुरी ने किसानों की समस्यायों एवं मांगो की पूर्ति हेतु सौपा ज्ञापन

शिवपुरी। आज जनसुनवाई कलेक्टोरेट में भारतीय किसान संघ द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया है एक ओर ज्ञापन जो मुख्यमंत्री के नाम पर दिए है जिसमे किसानों की समस्या एवं मांगो की पूर्ति हेतु  ब्याख्या की गई है। कर्जमाफी किसानों की समस्यायों का स्थानीय समाधान नही है।

पहला ज्ञापन कलेक्टर को

1.खरीदी केंद्रों पर अनाज सैम्पल पास करवाने के नाम पर किसानों से अबैध बसूली की जाती है। हर किसान पैसे देने में समर्थ नही है।जो किसान पैसे दे देता है उसका सैम्पल पास कर दिया जाता है।

2.कृषि उपज मंडी शिवपुरी में प्याज एवं लहसुन खरीदी में गड़बड़ी की जांच की जा रही है।तथा सभी किसानों का भुगतान रोका गया है। इस क्रम मे भावन्तर भुगतान भी नही हो पा रहा है। अतिशीघ्र भुगतान कराया जाए

3.पाले की वजह से किसानों की टमाटर एवं अन्य फसल भी खराब हो चुकी है। निरीक्षण करवाया जाए एवं भुगतान दिलाया जाए।

4.बिजली के पुराने तार आये दिन टूट रहे है। इसी कारण किसानों को 10 घंटे भी सप्लाई नही मिल रही है।

ज्ञापन 2 मुख्यमंत्री के नाम

1.कर्जमाफी किसानों की समस्यायों का स्थायी समाधान नही है। कर्जमाफी से लाभान्वित किसान पुनः कर्जवान हुआ है। किसान को खेती हानिकारक साबित हो रही है। उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति उत्पादन लागत घटाने के लिए सभी किसानों को रकबे के अनुसार 8000 रुपये प्रति एकड़ प्रतिवर्ष देने की मांग की है  जो कि किसानों के खाते मैं सीधी जमा की जावे।

2.खेती किसानों में उपयोगी सभी प्रकार के कृषि उपकरण, कृषि मशीनरी,कृषि पाइप,कृषि मोटर,कृषि डीजल, पम्प आदि एवं कृषि यंत्र ट्रेक्टर ट्रॉली ,कल्टीवेटर ,पंजा इत्यादि तथा सभी प्रकार के कृषि दबाइयों पर जीएसटी की दर 5 प्रतिशत से अधिक नही होनी चाहिए एवं सभी प्रकार के माइक्रो एरिगेशन सिस्टम, स्प्रिंकलर पाइप,ड्रिप सिंचाई सिस्टम आदि पर जीएसटी की दर 0 प्रतिशत की जावे।

इनका कहना है

आज किसानों की समस्या को लेकर 2 घण्टे धरने के बाद ज्ञापन दिया गया है
अगर समस्यायों का निराकरण नही हुआ तो आंदोलन किआ जाएगा

बंटी यादव
अध्यक्ष भारतीय किसान संघ शिवपुरी