
शिवपुरी। नई पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना, सातवें वेतन आयोग के न्यूनतम वेतन एवं फिटमेंट फॉर्मूला संशोधित करने सहित 20 अन्य मांगों हेतु केंद्रीय कर्मचारी परिसंघ के आव्हान पर आयोजित दो दिवसीय हड़ताल 8-9 जनवरी के लिए शिवपुरी जिले के समस्त डाकघरों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिससे समस्त डाक व्यवस्था एवं डाक सेवाऐं बाधित रहीं। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के संभागीय सचिव अनंत गोपाल यादव ने बताया कि शिवपुरी जिले सहित गुना एवं अशोकनगर के कुल 47 डाकघर के समस्त ग्रुप सी, पोस्टमेन एवं गु्रप डी संवर्ग के कर्मचारी हड़ताल पर रहे जिससे स्ीाी प्रकार की डाक सेवाएं प्रभावित रहीं। हड़ताल में जिन कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता की उनमें अनंतगोपाल यादव संभागीय सचिव, केके मिश्रा पोस्टमास्टर शिवपुरी, एमएल मोदी, बीएस राजपूत, बीएस कुशवाह, विजय मंगल, अविनाश फाल्के, अनुरागिनी शर्मा, एनके शर्मा, वंदना शर्मा, श्वेता शर्मा आदि शामिल रहे।
आज देंगें धरना
आज 9 जनवरी को डाकघर, बैंक, इन्कमटैक्स, एलआईसी के समस्त कर्मचारी सामूहिक रूप से माधवचौक चौराहे पर एकत्रित होकर सरकार से अपनी मांगों की पूर्ति हेतु धरना देंगें।






Be First to Comment