
शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लात-घूसों चले। घटना में दोनों पक्ष के लोग चोटिल हो गए। मामले में जानकारी देते हुए युवक रामनरेश पुत्र अमरसिंह लोधी निवासी सिन्नौदा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा हुआ था तभी उससे रंजिश रखने वाले उम्मेदसिंह, लक्ष्मणसिंह, रामकेशसिंह, वीरेंद्रसिंह लोधी निवासी सिन्नौदा आए और उससे गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने उसकी लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं उम्मेदसिंह ने भी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई की रामनरेश ने सुखलाल लोधी, भगवत लोधी, बलराम लोधी के साथ मिलकर उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने उम्मेदसिंह की शिकायत पर सभी आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment