शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव तिधारी में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। मामले में परिजनों ने थाने में संदेही के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
किशोरी के परिजनों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 2 जनवरी को उनकी पुत्री शाम के समय शौच की कहकर गई थी, लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई जिस पर खोजबीन की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पूछताछ के दौरान किसी ने बताया कि उनकी पुत्री को संजीव पुत्र बादामसिंह लोधी निवासी दुल्हई के साथ देखा गया था। जिस पर परिजन थाने गए और संदेही के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment