Press "Enter" to skip to content

शिफ्ट कार में ले जा रहे थे 7 पेटी अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत मंगलवार शाम को पुलिस ने एक शिफ्ट कार से अवैध शराब का जीखरा बरामद किया। आरोपित शराब को बेचने के लिए ले जा रहे थे। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपित शिफ्ट कार में अवैध शराब भरकर ले जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए नंदेश्वर छावनी पर चैकिंग लगाई गई। चैकिंग के दौरान शिफ्ट गाड़ी निकली जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसमें करीब 7 पेटी शराब कीमत 18 हजार 500 भरी हुई थी जब्त की। पुलिस ने शराब ले जा रहे आरोपित केरन लोधी निवासी कुंडलपुर को गिरफ्तार किया व शिफ्ट भी जब्त कर केस दर्ज कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!