Press "Enter" to skip to content

भाजपा नेता राजकुमार खटीक के स्टोन क्रेशर पर प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई, ग्रामीण करेंगे आंदोलन

शिवपुरी। दिनारा अन्तर्गत खुदाबली जहां भाजपा नेता राजकुमार खटीक के द्वारा जेपी स्टोन क्रेशर चलाई जा रही है जिससे वहां के रहवासियों को क्रेशर के कारण काफी समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीणाें द्वारा क्रेशर को अन्यत्र जगह लगाए जाने के लिए ग्रामीण छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन प्रशासन कार्रवाई न करते हुए आंखे बंद किए हुए बैठा है। जानकारी के मुताबिक यहां नियमों को तांक पर रखकर जेपी स्टोन क्रेशर चलाई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि इस क्रेशर की परमीशन पूर्व कलेक्टर राजीव दुबे द्वारा दी गई थी। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कुछ दिनों में उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।
धन-बल व नेतागिरी से मंजूर करवाई क्रेशर
यहां हम आपको बता दे कि राजकुमार खटीक कोई और नहीं भाजपा नेता है एवं पूर्व विधायक पुत्र भी है। भाजपा शासन काल मे जेपी स्टोन को परमिशन मिलने का यही कारण था। स्टोन आबादी वाली जगह पर लगाई गई है जो कि नियम विरुद्ध है। ग्रामीणों ने कई बार आवेदन क्रेशन स्टोर नहीं लगाने के लिए दिए लेकिन धनबल व नेतागिरी चलते परमीशन दे दी गई अब यहां दिन भर धूल उड़ती है जिससे रहवासियों को परेशनी हो रही है और वह बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं। 
दबंगयाई से पट्टे की जमीन में ब्लास्ट कर निकाल रहे पत्थर
ग्रामीणों ने बताया कि स्टाेर क्रेशर के कर्मचारी पट्टे वाली जमीन में ब्लास्टिंग कर रहे हैं जो कि अवैध है। ब्लास्टिंग से लोगो को परेशानी हो रही है सरकारी स्कूल और घरों में दरारे पड़ रही है। लोगों के आपत्ति करने पर बीजेपी नेता धमकी देकर या गुंडो का भय दिखाकर चुप करा देते है।
राजकुमार खटीक का बदरवास में भी देवराज नाम से क्रशर है जो कि लोगों की जमीन पर कब्जा कर एवं ब्लास्टिंग से अबैध उत्खन्न कर रहा है।
नेताजी सरकार की दम पर कई गलत कामों को आगाज दे रहे है। खुदाबाली से ओवरलोड ट्रक रेता का ट्रांसपोर्ट करते है जिससे प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई रोडो को मिट्टी में मिला दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!