शिवपुरी। पोहरी बस स्टेंड के पास बुधवार को दो बाइक आपस में टकरा गईं। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी से पोहरी जा रहे अमरगिरी 22 पुत्र नन्नाा गिरी निवासी खेरा की बाइक सामने से आ रहे कपिल 32 पुत्र रामस्वरूप राठोर निवासी शिवपुरी से टकरा गई जिसमें कपिल घायल हो गया जबकि अमर की मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment