रानू राजपूत दिनारा।ग्राम पंचायत दबरा दिनारा में जरगुवा की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें बेधड़क होकर ट्रैक्टर के द्वारा कार्य कराए जा रहा है रोजगार गारंटी योजना में शासन की योजना है कि गांव में गांव के व्यक्ति को रोजगार मिले लेकिन सरपंच की दबंगई के आगे प्रशासन मौन है आए दिन देखने को मिल रहा है कि सरपंच के द्वारा रोजगार गारंटी के कामों में ट्रेक्टर का प्रयोग किया जाता है एवं ट्रैक्टरों से उस रोड पर मुरम फैलाई जा रही है यहां पर गांव में कुल आबादी 30 प्रतिशत जनसंख्या आदिबासी समाज की है उन्हें मज़बूरी बस काम से परेसान होकर दूसरे गांव में मजदूरी करने के लिए जाना पड़ रहा है और उनको खुद के ग्राम में काम नहीं मिल रहा है हमने मौके पर जाकर देखा तो वहां ट्रैक्टर द्वारा मुरम फैलाई जा रही थी ।
इनका कहना है
ये कोई नई बात नही है जब से इस रोड़ का काम सुरु हुआ है ऐसे ही चल रहा है —- मोके पर स्थानीय निबासी-आलोक यादब दबरा






Be First to Comment