चोरों ने बैटरी सहित नकदी चुराए

शिवपुरी। नरवर के ग्राम मगरौनी में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान में घुसकर वहां से 6 हजार रुपए कीमत की एक बैटरी और 4 हजार रुपए नकदी चुरा लिए जिसकी जानकारी मकान मालिक कमलसिंह पुत्र खलकसिंह बघेल निवासी पारागढ बघेल को लगी तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।