सचिवों की साप्ताहिक बैठक में एसडीएम ने दिए निर्देश

करैरा। जनपद पंचायत करैरा के सभागार में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, एडीओ, पीसीओ, उपयंत्रिओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अनुविभागीय अधिकारी उदयसिंह सिकरवार ने योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में प्रत्येक पंचायत से 5-5 जोड़े पंजीयन कराने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन यंत्री जनपद पंचायत ने हितग्राही मूलक कार्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कपिलधारा सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बीडीओ सीएल टैगोर, सहायक यंत्री राकेश गुप्ता, पंचायत निरीक्षक संजीव दुबे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।