सेन समाज ने ललित श्रीवास को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया

शिवपुरी। सेन समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सेन ने शिवपुरी जिले में संगठन की गतिविधियों को सुचारू और सक्रिय रूप देने के उद्देश्य से नए सिरे से कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने समाज के युवा चेहरे ललित श्रीवास को सेन समाज संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने जारी नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया है कि समाज के प्रति निष्ठा, विश्वास व कार्यशैली को दृष्टिगत रखते हुए ललित को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है और अपेक्षा की गई है कि समाज के उत्थान और विकास में वे संगठन के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेंगे।