Press "Enter" to skip to content

बिना लक्ष्य निर्धारित किए सफलता संभव नहीं : नीतू

शिवपुरी। बिना लक्ष्य निर्धारित किए सफलता संभव नहीं है यह बात यातायात पुलिस विभाग की सूबेदार नीतू ने शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में कही। कार्यक्रम अधिकारी रेणु राय ने बताया कि शिविर के दिन की शुरूआत सुबह योग और व्यायाम के साथ हुई योग शिक्षक मौर्य ने कई योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। बौद्धिक सत्र में शशि शर्मा ने शिविरार्थियों को त्वचा संबंधी होने वाली समस्याओं के निराकरण बातए एवं सचिव जेसीआई ने छात्रओं को बताया कि पहले वो अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें।
 दूसरे बौद्धिक सत्र में यातायात पुलिस विभाग से सूबेदार नीतू मेडम ने छात्राओं को यातायात नियम की जानकारी दी एवं उनसे कहा कि वे यातायात नियमों को खुद भी पालन करें और साथ ही अपने परिवार और आस-पड़ोस को भी पालन करने के लिए प्रेरित करें। छात्रओं द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने ये मुकाम कैसे हासिल किया तब सूबेदार नीतू ने कहा कि एक निश्चित दिनचर्या का अनुशरण जरुर करें और जो आपका लक्ष्य है उसके बारे में पूरी जानकारी रखे और उसके लिए कड़ी मेहनत करें निश्चित सफलता प्राप्त होगी। अंत मे आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकार प्रो. रेणु राय द्वारा किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!