शिवपुरी । जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक के पास फूटा तालाब से एक व्यक्ति का मोबाइल दो बाइक से आए युवक छिना कर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मोबाइल चोरों की तलाश शुरू कर दी हैै।
आयुष पुत्र सतीश शर्मा निवासी पुरानी तहसील के पास करैरा ने बताया कि 9 जनवरी काे शाम के समय वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में किसी का मोबाइल आया और वह बात करने लगा। इतने में पीछे से दो बाइक सवार आए और उसका मोबाइल छीनकर ले गए। मोबाइल चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गए। घटना घटित होने के बाद वह थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।






Be First to Comment