शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत गणेश कॉलोनी फतेहपुर में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगा ली। युवती ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
रशिका सिकरवार 19 वर्ष दोपहर क समय घर पर अकेली थी। परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वह वापस घर आए तो देखा कि युवती का शव फंदे पर लटक रहा है। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच पड़ताल कर लाश को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। युवती ने फांसी क्यों लगाई इसका अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment