शिवपुरी। आगरा से ग्वालियर के बीच चलने वाली पैसेंजर को शिवपुरी तक चलाए जाने की मांग को लेकर गुरूवार को एक पत्र चेंबर ऑफ कामर्स शिवपुरी की ओर से रेल मंत्री पीयूष गोयल को भेजा गया है। इसी पत्र का दूसरा भाग रेलवे के चेयरमैन वीके यादव को भी भेजा गया है। इसमें यही बात दोहराई गई है। चेंबर ऑफ कामर्स के सचिव विष्णु अग्रवाल ने बताया कि सुबह 8 बजे ग्वालियर आने वाली पैसेंजर शाम 6 बजे वापस आगरा जाती है। इस दौरान वह रेलवे स्टेशन ग्वालियर पर ही खड़ी रहती हैए जबकि इस बीच में शिवपुरी रेलवे ट्रैक पर रेलों की आवाजाही न के बराबर होती है। ऐसे में इसी पैसेंजर को शिवपुरी तक यदि चला दिया जाए तो रेलवे को आर्थिक रूप से फायदा पहुंचेगाए जबकि ग्वालियर और शिवपुरी सहित दीगर स्थानों के रेल यात्री लाभ उठा सकेंगे। इस संबंध में लंबे समय से मांग की जाती रही है। बीते सत्र में भी यही मांग चेंबर ने रेलवे को पत्र भेजकर उठाई थी। इसके बाद रेलवे ने शिवपुरी तक आगरा पैसेंजर को चलाने की कवायद के क्रम में ग्वालियर रेलवे से समय सारिणी आर अन्य कागजी जानकारी तैयार करने कहा थाए लेकिन अज्ञात कारणों के चलते अब तक रेल शिवपुरी नहीं आ सकी है। यह रेल चली तो सैकड मुसाफिरों को फायदा होगा।
आगरा ग्वालियर रेल को शिवपुरी तक चलाने की मांग को लेकर रेल मंत्री को भेजा पत्र




