स्कूल संचालक: स्पीड गवर्नर काम नहीं कर रहे कलेक्टर: अभी लगे ही नहीं हैं, 7 दिन में लगवाएं मैडम
हमारे स्कूल की बसों में स्पीड गवर्नर लगे हैं, पर ऐसा लगता है कि वे काम नहीं करते। आप इनका परीक्षण करा लें
शिवपुरी।मैडम हमारे स्कूल की बसों में स्पीड गवर्नर लगे हैं, पर ऐसा लगता है कि वे काम नहीं करते। आप इनका परीक्षण करा लें और जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश जारी करें कि वे कोई अधिकृत एजेंसी को नियुक्त करें ताकि स्पीड गवर्नर की क्वालिटी मेंटेन रहे। जब स्कूल संचालकाें ने यह बात कही ताे कलेक्टर अनुग्रह पी बाेलीं कि अाप जो भी कहना चाहते हैं, वह लिखित में दें ताकि कार्रवाई हो सके। अकेले बोलने से कुछ नहीं होता। इसके साथ ही उन्हाेंने कहा कि मुझे सूचनाएं मिली हैं कि स्कूल बसों में न स्पीड गवर्नर हैं न सीसीटीवी कैमरे। आपको 7 दिन का समय देती हूं। इस एक हफ्ते में आप बसों में कैमरे और स्पीड गर्वनर लगवा लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
दरअसल शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रह पी ने गुरुवार को कलेक्टोरेट में मीजल्स और रूबेला टीकाकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सबसे पहले स्कूल में हाल ही हुई बस दुर्घटना को उन्होने बेहद गंभीर बताया। उन्हाेंने कहा कि स्कूल संचालकों को भी अपने बस संचालकों का रिकाॅर्ड रखना होगा। ऐसी कौन सी जल्दी में बस संचालक रहते हैं कि वे यह भी नहीं देख पाते कि सड़क पर कौन जा रहा है। दुर्घटना बेहद गंभीर है और इसे स्कूल संचालकों को गंभीरता से लेना ही चाहिए।
पांच दिन पहले स्कूल बस से कुचलकर हुई थी छात्रा की मौत, कलेक्टर बोलीं- स्कूल संचालक इसे गंभीरता से लें






Be First to Comment