शिवपुरी। हिम्मतपुर में रहने वाले समाजसेवी रामजी दुवे ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार सुबह मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हिम्मतपुर ग्राम की 25 से अधिक गरीब असहाय गरीब वृद्ध महिलाओं को मकर संक्रांति पर बनने वाली लड्डू की सामग्री वितरण की। रामजी दुवे ने बताया कि हमारे घर के द्वार गरीबों के लिए हमेशा खुले हैं एवं गरीबों के लिए लगभग पांच साल से हम दीपावली के मौके कपड़े वितरण करते एवं मकर संक्रांति के मौके पर गुड, तेल एवं लाई का वितरण करते है एवं सभी गरीब महिलाओं ने समाजसेवी रामजी दुवे की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामजी दुवे हमेशा हमारे सुख दुख मे साथ देते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे रामजी दुवे, बालकृष्ण गुरू, ब्रजकिशोर दुवे, हरगोविंद दुवे, चिन्टू महाराज, नन्दराम दुवे, उमाशंकर दुवे, मन्टू नन्ना खंगार, कोमल जाइव, अनूप जाटव, गंगाराम जाटव, लछमन जाटव, सुरेश वंशकार, ब्रजकिशोर बघेल सहित हिम्मतपुर ग्राम के प्रमुख लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।






Be First to Comment