उड़द खरीदी की समस्या रखने वाले मुकेश गौड़ का किसानों ने किया सम्मान

शिवपुरी। कोलारस में मंडी में किसानों की उपज खरीदी में हीला-हवाली की जा रही थी। किसाना चार-चार दिन से खरीदी केंद्र पर अपनी उपज लेकर डले हुए थे लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों व गोदाम संचालकों द्वारा फसलों को नहीं तौला जा रहा था। किसानों ने बताया कि फसल तुलाई को लेकर रुपए मांग रहे हैं और रुपए न देने पर तुलाई नहीं की जाती है। किसानों की इसी समस्या को लेकर मुकेश गौड़ ने इस समस्या को मंगलवार को जनसुनवाई में रखा और कलेक्टर से कहा कि अगर समस्या का जल्द निराकरा नहीं हुआ तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। भूख हड़ताल की बात सुनकर प्रशासन चेता और मामले में कार्रवाई कर व्यवस्था को दुरुस्त किया। व्यवस्था सही होने पर शुक्रवार को किसानों ने मुकेश गौड़ का माला पहनाकर स्वागत किया।