शिवपुरी। शासन द्वारा ई-उपार्जन परियोजना अंतर्गत पंजीकृत किसानों से समय-सीमा में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किए जाने के लिए 12 जनवरी को भी उपार्जन की अनुमति दी गई है।
जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा सभी किसान भाई से अपील की है कि वह 12 जनवरी के दिन भी अपनी उपज का विक्रय संबंधित उपार्जन केंद्र पर करें। उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन मौसम 2018-19 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य सप्ताह में पांच दिवस (सोमवार से शुक्रवार) तक किए जाने का प्रावधान था।



