Press "Enter" to skip to content

उड़द एवं मूंगफली तुलाई में धीमी गति के चलते गुस्साए किसानों ने किआ चक्काजाम

एक घंटे जाम के बाद पुलिस की समझाइश पर माने किसान लेकिन समस्या जस की तस 

शिवपुरी। समर्थन मूल्य पर उड़द व मूंगफली बेचने आए किसानों को लाइन में लगे हुए 15 दिन बीत गए हैं, लेकिन उनकी उपज नहीं खरीदी गई। परेशान होकर किसानों ने शुक्रवार की सुबह पिपरसमां रोड पर पत्थर रखकर ट्रैफिक जाम कर दिया। परेशान किसानों का कहना था कि जिस दिन सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी आए थे तो बालाजी वेयर हाउस पर एक ही दिन में 18 ट्रॉलियां तौल दी गईं। सिंधिया के जिले से जाते ही सोसायटी वालों ने फिर से मनमानी शुरू कर दी है। अब दो से तीन ट्रॉली उपज ही तौली जा रही है। किसानों के विरोध के कारण पिपरसमां रोड पर करीब एक घंटे तक जाम के हालात रहे। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के समझाने पर किसान मान गए, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। हालांकि इस रोड पर ट्रैफिक कम होने से जाम से ज्यादा समस्या नहीं हुई। 

उपज तौल में देरी का कारण जानने पर पता चला कि बालाजी गोदाम पर खरीद कर रही धौलागढ़ सोसायटी की मैपिंग बड़ौदी गोदाम कर दी थी। चूंकि गोदाम पहले से ही भरा हुआ था, इसलिए सोसायटी वहां खरीद शुरू नहीं कर सकी। बालाजी गोदाम पर किसानों भीड़ अधिक होने और जगह कम होने से खरीदी प्रक्रिया धीमी चल रही है। यहां दूसरी सोसायटी के साथ-साथ लालगढ़ सोसायटी द्वारा भी खरीद की जा रही है। बता दें कि समर्थन मूल्य पर खरीदी की आखिरी तारीख 19 जनवरी है जिससे किसानाें में बेचैनी है। 

किसान बोले- सिंधिया आए तो एक दिन में 18 ट्रॉली तौल दीं, उनके जाते ही दो से तीन ट्रॉली ही तौल रहे 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!