शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली विजयपुरम कॉलोनी में चोरों ने धावा बोलकर घर में घुसकर सामान सहित नकदी चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विवेक शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा निवासी विजयपुरम कॉलोनी ने बताया कि 9 जनवरी को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब वह वापस आया तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। जब देखा तो पता चला कि उसके घर से चोरी हो गई। चोर घर से टीवी, गैस सिलेंडर, चूल्हा, सीएफए, हीटल, नकदी तीन हजार रुपए चुराकर ले गए है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर केस दर्ज कर लिया है।




