Press "Enter" to skip to content

सिटी सेवा बस पर फिर हमला, अज्ञात बाईकर्स ने बस में मारे पत्थर

शिवपुरी। सिटी सेवा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रायवेट बस एसोसिएशन पर इस बस का विरोध करने के आरोप लगातार लग रहे हैं। इसी बीच एक सप्ताह में तीसरी बार इस बस पर हमला हुआ है। अब हमला सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है। जहां दो बाइकर्स बदमाशाें ने बस पर पत्थर बरसाए हैं। इस घटना में बस का कांच टूट गया है।
सिटी सेवा बस कमला ग्वालियर से गुना की ओर जा रही थी। तभी खूबत घाटी के उपर विनेगा आश्रम के पास दो अज्ञात बाइकर्स आए और चलती बस पर पत्थरबाजी करने लगे। इस घटना से बस के आगे का कांच टूट गया। इस मामले की शिकायत बस के चालक ने सतनबाड़ा थाने में की। जहां पुलिस ने चालक की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
यहां बता दें कि जब से सिटी सेवा बस प्रारंभ हुई है तब से ही प्रायवेट बस एसोसिएशन लगातार इन बसों का विरोध कर रही है। बीते दो दिन पूर्व भी इस बस के चालकों ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष और सिंह ट्रेवल्स के संचालक मुकेश चौहान पर मारपीट के आरोप लगाए थे। इस मामले के बाद यह एक सप्ताह का तीसरा मामला है। इससे पहले भी बालाजीधाम मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने बस में पत्थर मारे थे। जिसमें एक महिला यात्री सहित क्लीनर को चोट आई थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!