Press "Enter" to skip to content

सत्संग सुनकर मानव से महामानव बना जा सकता है: महात्मा दयावती

ठाकुर बाबा मंदिर पर हुआ सत्संग का आयोजन 
शिवपुरी। सत्संग मन को साफ करता है तन को जल से धुलाना तो सरल है मगर मन को निर्मल मनाना बड़ी बात है और मन को निर्मल सत्संग के माध्यम से ही किया जा सकता है। सत्संग को मन से सुनने पर व्यक्ति के जीवन में कौन सा परिवर्तन आ जाए यह पता नहीं चलता क्योंकि सत्संग सुनकर मानव से महामानव बना जा सकता है। यह कहना था महासत्संग में आई सतपाल महाराज की शिष्या महात्मा दयावती बाई का जो ठाकुर बाबा मंदिर फतेहपुर रोड पर में आयोजित महा सत्संग प्रवचन कर्ता के रूप में कही।
दयावती बाई ने कहा कि सत्संग के माध्यम से संत जो दयालु होते हैं मन की मैल को धोते हैं। सत्संग सुनते समय हमेशा प्रयास करें कि अपने साथ और भी लोगों को लाएं क्योंकि जिस समय संत रविदास से मिलने मीरा पहुंची और उन्होंने सत्संग सुनने का आग्रह किया तो संत रविदास ने कहा कि सत्संग अकेले को नहीं सुनाया जा सकता है इसके लिए पहले तुम अपनी बस्ती के लोगों को लाओ और लोगों को इकट्ठा करने के लिए मीरा ने मेवाड़ में बीच बाजार में पैरों में घुंघरू बांधकर नृत्य किया और लोगों को इकट्ठा किया और लोग जब इकट्ठा हुए तो उन्होंने संत रविदास महाराज से आग्रह किया कि वह अब सत्संग प्रारंभ करें तो इस तरह सत्संग का अपने आप में बहुत महत्व है। सत्संग मानव जीवन को पूरी तरह से परिवर्तित कर सकता है।
सत्संग दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर 4 बजे तक चला। इस महा सत्संग में मुख्य रूप से बद्रीनाथ धाम से आई महात्मा के रूप में मालवी बाई, साध्वी सालवी बाई, साध्वी दयावती बाई, साध्वी  सैला बाई मुख्य रूप से प्रवचन कर्ता के रूप में मौजूद थीं। मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्य दिनेश राठौर ने बताया कि हमारी समिति द्वारा द्वारा यह कार्यक्रम पिछले 2 सालों से लगातार हर माह कराए जा रहे हैं। 2019 का यह पहला कार्यक्रम था। मानव उत्थान सेवा समिति के पीडी झा, महेश उपाध्याय, बीएल गोयल, श्रीकांत गौर, शिवराज सिंह यादव, डॉक्टर तुला राम यादव, राजीव यादव,बाबूलाल राठौर, सुरेश राठौर, हरीराम राठौर, रमेश रजक, मोहन सिंह, रघुवीर शर्मा,धनीराम रावत, देशराज, ब्रजमोहन खोरघार, राधेश्याम शर्मा, रघुवीर सिंह यादव, आसाराम सेन, बाबूलाल ओझा, महेश चौरसिया, शांति बाई राठौर, समता  भार्गव, किरण राठौर,उषा राठौर, मनीषा राठौर, मुन्नी राठौर, गीता राठौर, विमला यादव, जानकी यादव, महेश बाई आदि ने महा सत्संग में पधारे सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!