नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह शुभारंभ किया गया
शिवपुरी। नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी द्वारा स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर एजी क्लासेस शंकर काॅलोनी शिवपुरी में युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना डां. एसएस खण्डेलवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने अपने युवा काल में ही शिकागों में ओजस्वी भाषण देकर देश एवं विदेश के विचारकों को मंत्र मुग्ध कर दिया था। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी देश व विदेश के युवाओं के प्रेरणा प्रद है। उन्होंने युवाओं को देश का मुख्य कर्णधार बतलाया है और उनके विचार से युवा यदि जागरुक होकर देश के बारे में सोचे तो अवश्य ही हमारा देश विश्व का गुरू बना रह सकता है।
खंडेलवाल ने युवाओं से आव्हान किया कि वह कम से कम एक सामाजिक कार्य हाथ में लेकर देश के विकास में अपना योगदान दें एवं अपना एक लक्ष्य व उद्धेष्य अवष्य बनायें उसे आधार मानकर आगे बढें तो अवश्य ही सफलता उनके कदमों को चूमेगी। इससे पहले मुख्य अतिथी डाॅ. एसएस खंडेलवाल व विशेष अतिथी एससी रूसिया प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, सनी रजक उद्योग केंद्र, राज कुमार सरैया जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, सुनील वर्मा अध्यक्ष जिला आजाद अध्यापक संघ, विपिन शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष जिला कर्मचारी संघ, मनीष शर्मा, प्रदीप शर्मा ऐंचवाड़ा, कार्यक्रम समन्वयक वीरेन्द्रसिंह लोधी व कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार आदित्य शिवपुरी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर मालार्पण किया गया। स्वागत भाषणा कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक वीरेन्द्रसिंह लोधी ने दिया। नेहरू युवा केंद्र के नेहरू युवा केंद्र राजेन्द्र विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत में दिनांक 12 जनवरी से 19 जनवरी 19 तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी द्वारा भी 12 जनवरी से 19 जनवरी तक जिले के विभिन्न ग्रामों में युवा मंडलों के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राजेन्द्र विजयवर्गीय ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को संगठित कर स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रयास हमेशा से करता रहा है। प्रबंधक उघोग केंद्र शिवपुरी एससी रूसिया ने कहा कि युवाओं को शासकीय सर्विस के अलावा स्वरोजगार के प्रति भी सोचना चाहिए कि शासकीय सर्विस सीमित रहती है जबकि स्वरोजगार की संभावना अधिक है। उन्होंने उद्योग विभाग की अनेक योजनाओं की जानकारी देते युवाओं से उन योजनाओं से लाभ लेने की अपील की। विशेष अतिथि राजकुमार सरैया ने कहा कि आज देश की आधी आबादी युवाओं की है यदि युवा वर्ग का सही मार्गदर्शन मिले तो अवश्य ही भारत को विकसित देश बना सकते है। सरैया ने कहा कि युवाओं को अमेश लक्ष्य बनाकर अपना कार्य प्रारंभ करना चाहिए। सुनील वर्मा ने कहा कि कठिनाई ही सफलता का मार्ग होती है इसलिए युवाओं को परेशानियों से डरना नहीं चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार आदित्य शिवपुरी ने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन को पढ़ना चाहिए व उससे प्रेरणा लेकर जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। विपिन शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को आज अपने अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी होना भी आवश्यक है। युवाओं को आगे बढ़कर समाज सेवा के लिए कार्य करना चाहिए व हमें सर्वधर्म सभ्भव की भावना रखना चाहिए। इस अवसर पर मनीश शर्मा ने कहा कि युवा ही देश के भावी नेता हैं उन्हें आगे आकर देष की सेवा में अपनी भूमिका अदा करना चाहिये। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, सोनिका दांतरे, कृति गौतम, दाताराम जाटव, धमेन्द्र जाटव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें स्तुति श्रीवास्तव ने प्रथम, नरेन्द्र दांगी ने द्वितीय व सतीश परिहार को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में आभार प्रदीप शर्मा ने किया।






Be First to Comment