सिंधिया कार्यालय पर उपस्थित होकर हितग्राहियों ने किये आर्थिक सहायता के चैक प्राप्त
शिवपुरी। क्षेत्र सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा से ही गरीब, बेसहारा एवं विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को जनसेवा की भावना को लेकर समय-समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराते रहे हैं। इसी क्रम में गत 6 जनवरी को भी एक लाख से अधिक की आर्थिक सहायता राशि के चैक शिवपुरी के सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें संबंधित हितग्राही लेकर जनसेवक की जनसेवा भावना से ओतप्रोत दिखाई दिए।
उक्त जानकारी देते हुए कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र शर्मा एवं सांसद के निज सहायक भरत व्यास ने संयुक्त रूप से बताया कि शनिवार को को कार्यालय पर जीवनलाल साहू, सरोज साहू, ववीता साहू, अवधेशपुरी गोस्वामी, स्व. शिवराजसिंह धाकड़ की पत्नि को आर्थिक सहायता के चैक सिद्धार्थ लढ़ा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि शर्मा, शैलेन्द्र टेडिया, शंकर कुशवाह, वीरसिंह लोधी, रामकुमार दांगी, बृजकिशोर त्रिवेदी, राजकुमारी खान, सकुन नामदेव, अमृतलाल जाटव की उपस्थिति में प्रदाय किए गए।
शर्मा एवं व्यास ने आगे बताया कि शेष रहे आवेदकों में वीर सिंह ग्राम उकावल, कोलारस, उंकार जाटव कबीरखेडी शिवपुरी, दयाराम जाटव जरायं, नांद, पिछोर, रूपेष अवस्थी एजवारा बदरवास, भगवती लोधी अकाझिरी, बदरवास, नवल सिंह लोधी खैरोना पिछोर, सुरेन्द्र जाटव कोटा, बामौरकलां, खनियांधाना, कल्पना लोधी अकाझिरी, बदरवास, नगमा बानो, विद्यादेवी हाॅस्पीटल शिवपुरी, सूरज धाकड़, जरिया, बैराड़ शामिल है। हितग्राही सोमवार से शनिवार को कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपने चैक प्राप्त करें।






Be First to Comment