WARD N. 10 -: नबाब साहब रोड़ पर चलेगा स्वच्छ अभियान, एस पी की मिली सहमिति

शिवपुरी। नये साल में शहर के नौजवानों ने शहर को साफ-सुथरा बनाने के व्यापक अभियान बीते रविवार 6 जनवरी को शुरु किया। यह अभियान हर रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जायेगा।
      
उक्त जानकारी देते हुये मिशन के संयोजक उमेश श्रीवास्तव एवं एडवोकेट अजय गौतम, भारत गौतम ने बताया कि आज रविवार को यह स्वच्छता श्रमदान मिशन नबाब साहब रोड इलाके में सुबह 9 बजे से शुरु किया जायेगा, इसके लिये मिशन के सभी कार्यकर्ता, आमजन और नपा का अमला एससी/एसटी थाने के पास इकठ्ठे होकर साफ-सफाई शुरू करेंगे।
  
मिशन संचालकों ने नबाब साहब रोड के स्थानीय नागरिकों से इस कार्य में व्यापक जनभागीदारी का आव्हान किया है।