शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत अहीरपुरा पुरानी शिवपुरी में एक बाइक चालक ने घर जा रहे युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक बुरी तरह से चोटिल हो गया जिसे इलाज के लिए ग्वालियर भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को शाम को 4 बजे के करीब आकाश शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा 19 वर्ष निवासी कोठी नं. 40 के पास अहीरपुरा अपने घर जा रहा था तभी पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद आकाश जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया जहां इलाज के दौरान बीते रोज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment