Press "Enter" to skip to content

चाचा के साथ जा रही भतीजी में ट्रेक्टर ने मारी टक्कर, मौत

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत एक ट्रेक्टर के चालक ने तेजी लापरवाही से वाहन को चलाते हुए ट्रेक्टर में टक्कर मार दी जिससे 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
दिलीप पुत्र नवलसिंह आदिवासी निवासी खिरई घुटारी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी 10 वर्षीय भतीजी रामवती के साथ घर जा रहा था तभी पीछे से तेज गति से रहे ट्रेक्टर के चालक ने तेजी लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रेक्टर चालक मौके से वाहन को छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!