शिवपुरी। शहर के विवेकानंद
कॉलोनी रोड से शनिवार को नपा ने 34 स्थाई अतिक्रमण जमींदोज किए। नपा की इस
मुहिम को लेकर नपा पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं तो वहीं नपा की इस
कार्रवाई को लेकर याचिका दायर करने वाले अभिभाषक का कहना है कि वह इसे लेकर
न्यायालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। इतना ही नहीं यहां कार्रवाई के
दौरान नपा कर्मचारियों के अतिक्रमण को जमीदोंज नहीं किया गया और उसका महज
बाउंड्री वाल आधी अधूरी तोड़कर इतिश्री कर ली।
90 से 14 फीट की रह गई थी सड़क
लोक उपयोगी न्यायालय में
अभिभाषक
विजय तिवारी ने याचिका दायर की थी कि पहले बीटीपी चौक से लेकर टोल टैक्स
बायपास तक सड़क 90 फीट की थी, लेकिन लोगों ने सड़क पर ही अतिक्रमण कर लिया और
सड़क महज 14 फीट की रह गई है जिसके बाद न्यायालय ने दस्तावेजों का परीक्षण
कर नपा को अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश दिए थे लेकिन कुछ लोग हाईकोर्ट चले गए
थे और कार्रवाई रूक गई थी।
पिटीशन खारिज होने के बाद आज हुई अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई
लोक
उपयोगी न्यायालय में दायर याचिका के बाद विवेकानंद सड़क के किनारे रहने
वाले करीब 22 लोग हाईकोर्ट गए थे और उन्होंने पिटीशन दायर की थी,लेकिन उनकी
पिटीशन को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया जिसके बाद आज नपा का अमला मौके पर
पहुंचा और करीब 34 लोगों के द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
सड़क पर किसी ने बाउंड्री तो किसी ने बनाया मकान

बीटीपी
चौक से पुराने टोल टैक्स बायपास तक सड़क 90 फीट चौड़ी थी इसके बाद लोगों ने
सड़क पर कब्जा कर धीरे धीरे आगे बढ़ना शुरू किया तो किसी ने बाउंड्रीवॉल बना
ली थी किसी ने पक्का अतिक्रमण कर मकान बना लिया जिसे लेकर सड़क महज 14 फीट
की रह गई थी जिसे लेकर याचिका दायर की गई थी।
नपा कर्मचारी के भाई के अतिक्रमण में बरता भेदभाव
अभिभाषक
विजय तिवारी का कहना है कि नपा के द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान
भेदभावपूर्ण कार्रवाई की गई। यहां जिनकी पहुंच नहीं थी उनके अतिक्रमण तो
जमींदोंज कर दिए गए लेकिन नपा की जल शाखा में तैनात एक कर्मचारी के भाई के
मकान की बाउंड्रीवॉल को आधा अधूरा तोड़कर कार्रवाई की इतिश्री कर ली गई और
जबकि कुछ लोगों का तो पूरा अतिक्रमण ही तोड़ दिया। इसे लेकर विजय तिवारी का
कहना है कि वह न्यायालय में अपनी आपत्ती दर्ज कराएंगे और भेदभावपूर्ण की गई
कार्रवाई को पुनः करवाएंगे।
नपा कर्मचारी के भाई के अतिक्रमण में लगे हैं टावर
नपा
कर्मचारी के भाई के द्वारा जो अतिक्रमण किया गया है उसमें बाउंड्री बॉल कर
टेलीकोम कंपनी के टॉवर लगा रखे हैं। अभिभाषक तिवारी का कहना है कि सरकारी
जमीन पर टॉवर लगाकर हर माह हजारों रुपए का किराया वसूला जा रहा है। ऐसे
लोगों पर कार्रवाई करना चाहिए लेकिन नपा के अधिकारियों ने अपने चहेतों को
बचाने के लिए भेदभावपूर्ण कार्रवाई की।
कमलागंज को लेकर भी दायर है याचिका
लोक
उपयोगी न्यायालय शिवपुरी में कमलागंज क्षेत्र को लेकर भी वकील विजय तिवारी
ने याचिका दायर कर रखी है और उनका कहना है कि पहले कमलागंज की सड़क चौड़ी
थी, लेकिन वह भी अतिक्रमण की चपेट में आकर कम चौडी रह गई है। उनका कहना था
कि शहर की स्ट्रीट लाइटों को लेकर भी उन्होंने याचिका दायर की है। उनका
कहना है कि शहर में दिन भर तो स्ट्रीट लाइट जल रही हैं जबकि रात के समय
स्ट्रीट लाइन बंद रहती है और ऊर्जा का नुकसान हो रहा है।






Be First to Comment