शिवपुरी। जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आरबी कुमार के मार्गदर्शन में मीडिएशन जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को एडीआर भवन शिवपुरी में किया गया। इस मौके पर विशेष न्यायाधीश अरूण कुमार वर्मा, कुटुम्ब न्यायालय शिवपुरी के प्रधान न्यायाधीश पीके शर्मा सहित अन्य समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्ता, प्रशिक्षित मीडिएटर, एडवोकेट एवं कर्मचारी मौजूद थे।
उक्त शिविर में जिला न्यायाधीश एवं जिविसे प्राधिकरण अध्यक्ष आरबी कुमार, विशेष न्यायाधीश अरूण कुमार वर्मा, कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पीके शर्मा, एडवोकेट/मीडिएटर साधना सक्सेना, एडवोकेट एवं मीडिएटर राजीवकृष्ण शर्मा, एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव द्वारा मध्यस्थता के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।
शिविर में अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रमोद कुमार द्वारा विवादों का वैकल्पिक समाधान मध्यस्थता के माध्यम से किए जाने एवं मध्यस्थता के द्वारा प्रकरण निराकृत होने से पक्षकारों को होने वाले लाभ, समय की बचत, न्यायशुल्क वापसी, दोनों पक्षों की विजय, मामले का अंतिम रूप से निराकरण, पक्षकारों के बीच सौहार्द उत्पन्न होने आदि संबंधी जानकारी प्रदान की गई है।






Be First to Comment