
विधायक जसमंत जाटव ने फीता काटकर किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, एक लाख रुपए देने की घोषणा की
करैरा। नवयुवक कुशवाह समाज के द्वारा विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कुशवाह समाज के ग्राउंड में किया जा रहा है जिसका शुभारंभ करैरा विधायक जसमंत जाटव ने फीता काटकर किया। साथ ही नवयुवक कुशवाह समाज खेड़ापति के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की। पहले दिन मैच इंडियन क्लब करैरा और नया अमोला के बीच खेला गया। जिसमें करैरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 16 ओवर में 9 विकेट पर 166 रन बनाए वहीं दूसरी तरफ ग्राम नया अमोला की टीम ने 16 ओवर खेलकर 73 रन बनाकर ऑल टीम हो गई और 83 रनों से करैरा की टीम ने नया अमोला को हरा दिया जीत दर्ज की। इस विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन मैच रोचक ओर बहुत ही शानदार रहा, करैरा के सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जसमंत जाटव, अध्यक्षता ब्लाॅक अध्यक्ष कांग्रेस वीनस गोयल ने की। इस मौके पर रूपेंद्र यादव, सोनू शिवहरे, डॉ. एनडी खटीक आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर नव युवक कुशवाह समाज खेड़ापति समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाह, उत्तम कुशवाह, मनीराम कुशवाह, दयाराम कुशवाह, खेमराज कुशवाह, ब्रजेश कुशवाह, शिवराज, भूरा, नेमी, भावेश कुशवाह आदि लोगों का अहम योगदान इस क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में रहा है।






Be First to Comment