दतिया जिले में विवेकानंद जी के आदर्शों को याद कर धूमधाम से मनाया गया युवा दिवस आरव कोचिंग क्लासेस पर विवेकानंद जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं के मध्य चित्रकला एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता के रुप मे कला संकाय के शिक्षक जय लखेरे ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
प्रश्न मंच मे जूनियर वर्ग मे सानिध्य गुप्ता और वैभव सावला प्रथम एवं दक्ष और राजा द्वितीय रहे।
सीनियर वर्ग मे हर्षित गुप्ता; प्रभा की टीम प्रथम रही।
चित्रकला मे अमन प्रथम तथा माही द्वितीय स्थान पर रही।
अन्त मे क्लास के संचालक अक्षेश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन राधा कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर अंकिता श्रीवास्तव; राधा शर्मा; मीना श्रीवास्तव; सरस श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।






Be First to Comment