Press "Enter" to skip to content

शाखा के वार्षिक उत्सव में स्वंयसेवकों ने किया शारीरिक प्रदर्शन | Bairad news

पत्रकार धीरज ओझा बैराड़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बैराड नगर की ठाकुर बाबा प्रभात शाखा का वार्षिक उत्सव रविवार को शाखा संघ स्थान शाखा फ़िल्ड  में आयोजित किया गया। वार्षिक उत्सव के प्रारंभ में परम पवित्र भगवा ध्वज को यथास्थान आरोहित किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में शारीरिक प्रदर्शन किए। जिसमें दंड प्रहार, लाठी चलाना, समता, संचलन, योग, आसन, सूर्य नमस्कार, संधि योग आदि प्रदर्शन किए गए। संघ के जिला सह सेबा प्रमुख राकेश राठोर ने कहा की संघ की शाखाएं वार्षिक उत्सव का आयोजन करती हैं। वार्षिकोत्सव यानी कि शाखाओं पर पूरे वर्ष होने वाले कार्यक्रमों का एक प्रदर्शन है। संघ के स्वयंसेवकों ने नित्य शाखा पर आकर जो शारीरिक व बौद्धिक कार्यक्रम करते हुए संस्कारों को ग्रहण किया है, उसका प्रदर्शन वह वार्षिक उत्सव के दिन शाखा क्षेत्र के समाज के सम्मुख करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा कोई खेल खेलने का स्थान या परेड करने का स्थान मात्र नहीं है बल्कि संघ की शाखा दुर्जन शक्तियों में भय व्याप्त हेतु एवं सज्जन शक्तियों के संरक्षण हेतु है। संघ की शाखा स्वयंसेवक निर्माण के साथ-साथ समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संघ संस्थापक पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी द्वारा 1925 में प्रारंभ किया गया। संघ आज दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है।  कार्यक्रम का संचालन विनोद जी ऊपरीन  द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पवन जी सोनी रहे उनके द्वारा बताया गया कि शाखा मे   नित्य आना चाहिए इस मौके पर खंड कार्यवाह नागेन्द्र शर्मा शारीरिक प्रमुख रवि पाराशर सुनील शर्मा अंकुर गर्ग मधुसूदन शर्मा मनीष पाराशर दिलीप मरैया अंकित गुप्ता विकास तोमर  अभिषेक भदौरिया माखन धाकड़ सैकड़ों की संख्या में देखने वाले  कार्यकर्ता मौजूद रहे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!