Press "Enter" to skip to content

टोलनाका व फतेहपुर ओवरहेड टैंक इसी माह, ट्रांसपोर्ट नगर व फिजीकल टैंक अगले माह जुड़ेगा | Shivpuri news

शिवपुरी। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी दाैरे के साथ ही सिंध जलावर्धन योजना के काम में एकाएक तेजी आ गई है। सांसद सिंधिया द्वारा बैठक में काम पूरा करने के लिए समय सीमा तय कर दी है। नगर पालिका के अधिकारी और ठेकेदार दिन रात काम में जुट गए हैं। मड़ीखेड़ा की मुख्य सप्लाई लाइन से ओवरहेड टैंक जोड़ने का काम चल रहा है। मनियर टाेलनाका और फतेहरपुर ओवरहेड टैंक इसी माह जुड़ जाएगा। 

जबकि इसी लाइन में ट्रांसपोर्ट नगर का ओवरहेड टैंक अगले महीने 15 फरवरी तक जोड़ने के बाद अधिकारी कह रहे हैं। इसी तरह करौंदी संपवेल से होते हुए सप्लाई लाइन बिछाकर फिजीकल ओवरहैड टैंक से जोड़ने का काम भी चल रहा है। यह टैंक भी अगले महीने तक जुड़ जाएगा। इसके बाद शहर के दूसरे ओवरहेड टैंक जोड़े जाएंगे। 12 में से 11 ओवरहेड टैंक मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए सिंधिया ने समय सीमा 31 मार्च 2019 दी है। इसके अलावा डूब क्षेत्र में 1200 मीटर की नई पाइप लाइन बिछा दी गई है। अब फिल्टर प्लांट से खूबत घाटी के बीच भी काम तेजी से चल रहा है। यहां पिछले 10 दिन में 4 किमी में से 500 मीटर पाइप लाइन बिछाई दी गई है। यदि काम इसी गति से चलता रहा तो काम जल्द खत्म हो जाएगा। गर्मियों के दिनों में सप्लाई लाइन बार-बार फूटने की नौबत नहीं आएगी। ओवरहेड टैंक भी अासानी से भरे जा सकेंगे। 

अगले सप्ताह नौहरीकलां ओवरहेड टैंक से सप्लाई चालू होगी:नौहरीकलां ओवरहेड टैंक सप्लाई लाइन से जुड़ चुका है। प्रोजेक्ट इंचार्ज का कहना है कि 20 जनवरी के बाद टंकी से घर-घर सप्लाई चालू कर देंगे। वहीं सिंधिया के दौरे के बाद ठकुरपुरा में पुराना और नया ओवरहेड टैंक को सप्लाई लाइन से जोड़ दिया है। अब टेस्टिंग चल रही है। जबकि चीलौद और गांधी पार्क की टंकी पहले से जुड़ी है और अब सप्लाई चल रही है। 

चार संपबेल से भी सिंध के पानी की सप्लाई जारी 

शहर के चार संपबेल पिछली गर्मियों में सिंध की मुख्य लाइन से जोड़ दिए गए थे। जिनसे वर्तमान में भी पानी की सप्लाई जारी है। करौंदी संपबेल, फिजीकल संपबेल कलेक्टोरेट चौपड़ा, हाथीखाना चोपाड़ा संपबेल से पानी घर-घर पहुंच रहा है। जिससे लोगों काे कुछ हद तक राहत है। हालांकि ओवरहेड टैंक नहीं जुड़ने से अधिकांश आबादी को अभी पानी नहीं मिल पा रहा है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!