Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल में तीन महिलायों पर बच्चे चुराने का आरोप, अस्पताल प्रबंधन बोले आरोप गलत हैं | Shivpuri news

शिवपुरी। जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में आधी रात को तीन महिलाओं के आने से दहशत फैल गई। दो महिलाओं का कहना है कि उनके वार्ड में महिलाओं ने आकर बच्चे दुलार करने के लिए मांगे। उन्होंने देने से इनकार कर दिया। उसके बाद तीनों महिलाएं दबे पांव चली गईं। 

इसको लेकर अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं और उनके परिजन दहशत में हैं। वहीं इस मामले में जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. साकेत सक्सेना का कहना है कि वार्ड में अज्ञात महिलाआें द्वारा दुलार करने के लिए बच्चे मांगने की सूचना मिलने पर आसपास दिखवाया था। रात के सीसीटीवी फुटेज भी देखे। ऐसी कोई महिला नजर नहीं आई। हालांकि पुरुषों के वार्ड में ठहरने पर पाबंदी लगा दी है। हो सकता है महिलाएं इसी वजह से इस तरह की अफवाह फैला रहीं हों। हालांकि हमने एहतियात के तौर पर दो गार्ड और बढ़ा दिए हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!